Thursday, January 20, 2011

Baat Niklegi to phir


A beautiful Nazm by Kafeel Aazer
Note: The Hindi fonts don't work properly in 'Google Chrome'.
बात निकलेगी टी फिर दूर तलक जाएगी
लोग बेवजह उदासी का सबब पूछेंगे
ये भी पूछेंगे के तुम इतनी परेशां क्यूँ हो

उंगलियाँ उठेंगी सूखे हुए बालों की तरफ
इक नज़र देखेंगे गुज़रे हुए सालों की तरफ
चूड़ियों पर भी कई तन्ज़ किये जायेंगे
कांपते हाथों पे भी फिकरे कसे जायेंगे

तन्ज़ = Sarcastic comments


लोग ज़ालिम हैं हर इक बात का ताना देंगे
बातों बातों में मेरा ज़िक्र भी ले आयेंगे
उनकी बातों का ज़रा सा भी असर मत लेना
वर्ना चेहरे के तासुर से समझ जायेंगे

तासुर =Expressions


चाहे कुछ भी हो सवालात न करना उनसे
मेरे बारे में कोई बात न करना उनसे
बात निकलेगी तोह फिर दूर तलक जायेगी


No comments: